• Followers
Ritual Games

आयोजन संबधित जानकारी

खेल का नाम: फुगड़ी

 फुगड़ी नारी खेल है। महिलाओ के शारिरीक व मानसीक विकास को प्रोत्साहित करने वाली यह खेल सामूहिक रूप से पूर्ण होती है। इनडोर गेम की श्रृखला में इसे सर्वोच्च खेल माना जाता है।

समय लगभग 15 मिनट

नोट :- ऊपर उल्लेखित खेलों के अलावा प्रतियोगिता में भिर्री, गोंटा, बिल्लस, गेंढी, दौड़ व सोना - चांदी नामक खेल भी सम्मलित हैं जिसकी सम्पूर्ण जानकारी लोक खेल नियमवाली एक पुनरीक्षण नामक पुस्तक में संग्रहित हैं |

Read More

खेल का नाम: संखली

 पच्चीस मीटर व्यास की गोला, संखली खेल की मैदान होती है। सात खिलाड़ियों की दल होती है। लड़कियों की यह पसंदीदा खेलों में से एक है, जो छू लेने कि प्रक्रिया में दो दलो के बीच सम्पन्न होती है।

समय लगभग 20 मिनट

Read More

खेल का नाम: तुवे लंगरची

 तुवे लंगरची का खेल दस मीटर व्यास वाले गोला के अंदर दो दलो के बीच होती है। एक दल में नौ खिलाड़ी होते हैं। यह छू लेने की प्रक्रिया से संबंधित लड़कियों का खेल है।

समय लगभग 20 मिनट

Read More

खेल का नाम: पिट्टूल

 सामाग्री -

एक नग गेंद और पांच नग खपरा

मैदान -

20 मी. व्यास का समतल स्थान

समय -

लगभग १ घंटा

पिट्टूल खेल के लिए एक टीम में तीन खिलाड़ी होते हैं। निशाना साधने के आलावा कुश्ती की लक्छ्न इस खेल में है। दो टीम के मध्य ही इसका मैच समाप्त होता है।

Read More

खेल का नाम: पुधव पूक

 सामाग्री -

30 नग गेंद

मैदान -

20 मी. व्यास का समतल स्थान

समय -

30 - 45 मीनट

पुधव पूक का खेल गेंद से संबंधित है। दो खिलाड़ी ही एक दूसरे के प्रतिद्वद्वी होते हैं। निशाना साधने की क्षमता इस खेल की प्रमुख योग्यता है।

Read More

खेल का नाम: गेंगे

 सामाग्री -

18 जोड़ी गेड़ी और एक नग फुटबाल

मौदान -

50 मी. लम्बा और 25मी. चौंड़ा

समय -

लगभग 30 मीनट

गेंगे पुरूषो का खेल है। इसे गेंड़ी पोलो भी कहा जाता सकता है। गेंड़ी पर चढ़ कर फुटबाल को खेलना और गोल करना ही प्रमुख योग्यता है। इस खेल के लिए एक टीम में 9 खिलाड़ी मैदान पर होते हैं।

Read More

खेल का नाम: गिल्ली डंडा

 सामाग्री -

7 नग गिल्ली (गिल्ली की गोलाई का व्यास 10.5 से.मी तथा उसकी लम्बाई 10..5 से.मी) 5 नग डंडा (डंडा की लम्बाई 80सें.मी. तथा वजन औसतन 400.ग्राम)

 

खिलाड़ियों की संख्या-

एक टीम में 5 खिलाड़ी।

मैदान -

लम्बाई 65 मी. व चौड़ाई 55 मी

समय -

लगभग 30 मीनट

पुरूषो के खेल में से एक है गिल्ली डंडा । जमीन पर गड्ढा बनाकर गिल्ली उछालना और उछले हुए गिल्ली को डंडे से मारना ही प्रमुख योग्यता है। गिल्ली डंडा में अंक को लाल कहा जाता है।

Read More