• Followers
Ritual Games

खेल की सम्पूर्ण जानकारी

खपरा से संबंधित लोक खेल

  खपरा एक सामग्री है जो मिट्टी के घर के छज्जे में लगाया जाता है। छज्जा में लगाने वाला खपरा खेलने के लिए उपयोग में नहीं लाया जाता है। खपरा का उपयोग तब होता है जब वह टूट कर व्यर्थ हो जाता है। इसी तरह मिट्टी के बर्तन के टुकड़ों को भी खपरा माना जाता है । खपरा के दोनों रूप सहज ही उपलब्ध हो जाते हैं किन्तु छज्जा के लिए खपरा तथा मिट्टी के बर्तन सरलता से मिलते नहीं है। दोनों ही सामग्री कुम्हार (पांड़े) जातियों द्वारा बनाई जाती है। उपयोग के चलते जब वह टूट जाता है और अनुपयोगी समझकर फेंक दिया जाता है तब बच्चों के लिए खेल की सामग्री बन जाता है। चूड़ी से सम्बंधित लोक खेलों की भांति खपरा भी व्यर्थ वस्तु होकर भी सदुपयोगी बन गया है। खपरा से संबंधित लोक खेलों की परम्परा को हजारों वर्ष पूर्व मान सकते हैं क्योंकि मिट्टी से बनाने वाले विभिन्न आकार के पात्रों का प्रचलन हजारों वर्ष पूर्व से ही मानव जीवन में हुआ है।

खपरा से सम्बंधित लोक खेल निम्नलिखित हैं -

 

१. फल्ली,२. बिल्लस,३. पिट्टूल,४. खपरैल.

>>> Back <<<